{"_id":"59f2188a4f1c1bcf538b93b6","slug":"151509038218-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबीएम के नेत्र शिविर में आंखों की जांच के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबीएम के नेत्र शिविर में आंखों की जांच के लिए उमड़ी भीड़
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। कुकरेती भ्रातृ मंडल (केबीएम) की ओर से देवभूमि सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल देहरादून के सहयोग से नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 180 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिसर में आयोजित नेत्र रोग शिविर में सुबह से ही नेत्र रोगियों की भीड़ लगी रही। लोगों ने शाम तक लाइन पर लगकर अपनी आंखों की जांच कराई। इस अवसर पर देहरादून से पहुंची वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता जैन और राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के नेत्र सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ने लोगों की आंखों की जांच की। उन्होंने लोगों को आंखों की देखभाल के लिए उचित सलाह देते हुए निशुल्क दवा वितरित की।
शिविर के संयोजक अमित कुकरेती ने बताया कि शिविर में 20 लोगों की मधुमेह के रोग के कारण उनमें रेटिना संबंधी बीमारी पाई गई। आंखों की गंभीर बीमारी वाले मरीजों के लिए अस्पताल में रियायती दरों पर इलाज कराने की सुविधा दी गई है। उन्होंने लोगों से अस्पताल में जाकर इलाज करने की सलाह दी। इस अवसर पर कुकरेती भ्रातृ मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर कुकरेती, प्रशांत कुकरेती, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रंजना रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, विनोद कुकरेती, दिगंबर कुकरेती, सूरज कुकरेती आदि मौजूद थे।