फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जहर खाने से दो व्यक्तियों की मौत, परिवार में कोहराम

जहर खाने से दो व्यक्तियों की मौत, परिवार में कोहराम

Wed, 11 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
जहर खाने से दो व्यक्तियों की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
कोटद्वार। दो व्यक्तियों ने जहर निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने एक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है, जबकि एक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा है।
जयहरीखाल ब्लाक के मतगांव गूमखाल निवासी मृतक 35 वर्षीय मुकेश सिंह पुत्र केशर सिंह के भाई सुरेश सिंह ने बताया कि उसका भाई मुकेश गांव में खेतीबाड़ी का काम करता था। दो महीने पहले पति-पत्नी में कहासुनी होने के बाद उसकी भावी अपने माइके चली गई थी। तभी से मुकेश परेशान रहता था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे उसने कमरे के अंदर कीटनाशक का सेवन कर दिया। कुछ देर बाद गांव के लोग घर के पास आए शक होने पर उन्होंने कमरे के अंदर झांका। इस पर मुकेश बेहोशी की हालत में गिरा हुआ था। ग्रामीणों की मदद से उसे रात को कोटद्वार अस्पताल लाया गया। जहां रात के करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, भाबर क्षेत्र के सिगड्डी क्षेत्र की लोकमणिपुर गांव निवासी 35 वर्षीय संदीप पुत्र बुद्धि बल्लभ की जहर खाने से मौत हो गई। बुधवार दिन में जहर खाने के बाद हालत खराब होने पर उसे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया गया है। पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed