{"_id":"59ce7c6d4f1c1bdb538b4fc0","slug":"151506704493-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत सिंह पटवाल दसवीं बार बने जीएमओयू के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत सिंह पटवाल दसवीं बार बने जीएमओयू के अध्यक्ष
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड की सबसे बड़ी परिवहन कंपनी गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) की संचालक मंडल की बैठक में शुक्रवार को जीत सिंह पटवाल को दसवीं बार अध्यक्ष चुन लिया गया। पुन: अध्यक्ष बनते ही उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बैठक में कंपनी की कई उपसमितियों का गठन किया गया है। इससे पूर्व इस वर्ष निर्वाचित होकर आए तीन संचालकों ने शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाला।
स्टेशन रोड स्थित जीएमओयू के मुख्यालय में शुक्रवार को हुई संचालक मंडल की बैठक में नए संचालक यशवंत सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत और नरेंद्र सिंह भंडारी ने शपथ ग्रहण की। इसके बाद भास्करानंद भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई संचालक मंडल की बैठक में अध्यक्ष पद के लिए जीत सिंह पटवाल का नाम प्रस्तावित किया गया। विपिन सिंह के प्रस्ताव का नरेंद्र सिंह भंडारी ने अनुमोदन किया। इसके बाद जीत सिंह पटवाल 10वीं बार जीएमओयू के निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। नए अध्यक्ष ने जीएमओयू के कारोबार को बढ़ाने और गढ़वाल की जनता को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर यातायात समिति में विपिन सिंह चंद, पर्यटन समिति में नंदन सिंह चौहान, वित्त समिति में भास्करानंद भारद्वाज और पेट्रोल समिति में नरेंद्र सिंह नेगी को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
फोटो समाचार
शुभ रात्रि
चंद्रमोहन शुक्ला