{"_id":"599f095f4f1c1b38268b4740","slug":"151503594847-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने सीखे मशरूम और लैमनग्रास उत्पादन के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने सीखे मशरूम और लैमनग्रास उत्पादन के गुर
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयहरीखाल। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से और लोक इनवायरमेंट एक्शन फोर डेवलपमेंट ऑफ इकोलॉजिकल रूरल सोसाइटी के सहयोग से रिखणीखाल ब्लाक की ग्राम पंचायत घेड़ी (ढ़ाबखाल) में मशरूम और लैमनग्रास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मशरूम की खेती और लेमन ग्रास उत्पादन के गुर सिखाए गए।
संस्था अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि रिखणीखाल विकासखंड के अंतर्गत 16 वर्ष से ज्यादा उम्र की 50 ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शिविर चलाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में मशरूम तकनीकी विशेषज्ञ अंकित रावत द्वारा महिलाओं को मशरूम उत्पादन से जुड़ी तकनीकी जानकारियां सिखाई जा रही हैं। इसमें महिलाओं को मशरूम की कंपोस्ट तैयार करने से लेकर लैमनग्रास के उत्पाद को बनाने और विपणन तक की समस्त जानकारियां सिखाई जा रही हैं।