फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पं. दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को करें साकार: कैलाश पंत

पं. दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को करें साकार: कैलाश पंत

Fri, 18 Aug 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
पं. दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को करें साकार: कैलाश पंत
कोटद्वार। भाजपा के सांगठनिक जनपद कोटद्वार की जिला कार्य समिति की गोविंदनगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में बैठक हुई। इसमें विधानसभा प्रभारी कैलाश पंत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने का संकल्प लेना होगा। पंत ने सभी मंडल अध्यक्षों से पिछले तीन माह में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी और आगामी समय में पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व में होने वाले कार्यक्रमों का विवरण दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि व विधानसभा प्रभारी कैलाश पंत ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि पं. दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को साकार करना सभी कार्यकर्ताओं का कर्त्तव्य है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में पार्टी के बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से भाजपा ने भारी बहुमत से सरकार बनाई है। पूर्व विधायक स्व. भारत सिंह रावत को याद करते हुए कहा कि उनका पार्टी के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की सोच का नतीजा है कि आज देश के 18 राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकारें हैं। लैंसडौन के विधायक महंत दलीप रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकास की ओर अग्रसर है। इस मौके पर गत तीन और चार अगस्त को कोटद्वार में आई आपदा में मारे गए लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र अंणथ्वाल, जिला पंचायत पौड़ी के उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, कैलाश थलेड़ी, उमेश त्रिपाठी, सुधा सती, पंकज मेहता, अमीर अहमद कादरी, विजय लखेड़ा, मनीष शर्मा, अनीता आर्य, ममता देवरानी, अमित भारद्वाज, मुन्ना लाल मिश्रा, जीवानंद शर्मा, आशा डबराल, मुकेश नेगी, सुनील गोयल, मनोज कुंडलिया, पंकज भाटिया आदि मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत ने किया।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed