{"_id":"596f8f524f1c1b2d4d8b465c","slug":"151500483410-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोखले मार्ग, स्टेशन रोड के अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोखले मार्ग, स्टेशन रोड के अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। बुधवार की शाम गोखले मार्ग और स्टेशन रोड पर रेहड़ी-ठेली और फड़ लगाने वालों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तहसील और पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम को देखते ही आधे से अधिक ठेली, फड़वाले गलियों में भाग खड़े हुए। मौके पर मिले लोगों के पालिका ने चालान काटे। अतिक्रमण अभियान की शुरुआत बदरीनाथ मार्ग से की गई। इसके बाद टीम झंडाचौक, गोखले मार्ग, स्टेशन रोड होते हुए वापस पालिका कार्यालय पहुंची। टीम ने गोखले मार्ग में रेहड़ी और फड़ लगाने वाले को अतिक्रमण करने से बाज आने को कहा। कई बार की चेेतावनी पर न मानने वालों के चालान काटे गए। स्टेशन रोड पर टीम ने व्यापारियों की दुकान के बाहर रखे सामान को हटवाया। राजस्व उपनिरीक्षक चित्र सिंह रावत ने बताया कि अतिक्रमण अभियान जारी रहेगा। टीम में राजस्व निरीक्षक दुगड्डा विक्रम सिंह चौधरी, नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य लिपिक रोशन सिंह नेगी, मोहन, विनोद, असलम शामिल रहे।