फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   15 people in the district of Pauri thunderclap scorched

पौड़ी जिले में बज्रपात से 15 लोग झुलसे

Mon, 29 Aug 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Mon, 29 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन

जनपद की ग्रामसभा चोपड़ा के कनखिल गांव में बज्रपात से 15 लोग आंशिक रूप से झुलस गए। इनमें छह बच्चे, आठ महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। सभी को सोमवार को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है।    

विज्ञापन

    
कनखिल गांव में रविवार को शाम के वक्त तेज बारिश हो रही थी। बारिश में गांव के आस-पड़ोस की महिलाएं फगुणी देवी पत्नी देवेंद्र सिंह के साथ उनके घर में बैठी थीं। शाम को करीब साढ़े छह बजे बज्रपात से घर में मौजूद प्रमिला देवी पत्नी मदन सिंह, कलावती देवी पत्नी विनोद सिंह, मीना देवी पत्नी पुरुषोत्तम, उर्मिला देवी पत्नी जसवंत सिंह, थगुणी देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह, रूब्बी देवी पत्नी जसवंत सिंह, गंगी देवी पत्नी जसवंत सिंह, विनीता देवी पत्नी विनय सिंह और बलवीर सिंह आंशिक रूप से झुलसकर बेहोश हो गए। बच्चों में सुमित पुत्र दलबीर सिंह, शैलेंद्र सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह, हेमंती पुत्री बरदास सिंह, अनुजा पुत्री कलम सिंह, सिमरन पुत्री नरेंद्र सिंह, सचिन पुत्र सुमित सिंह शामिल हैं। बज्रपात से झुलसने के कारण किसी के हाथ तो किसी के पैर में जख्म हो गया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान बालम सिंह ने बताया कि रात में घरेलू और स्थानीय वैद्य से उपचार किया गया। सोमवार को सभी को जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया। जिला अस्पताल के डा. विनोद कुमार ने बताया कि झुलसे ग्रामीणों ने चक्कर आने और घबराहट की शिकायत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed