फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अपराधों को रोकने के लिए महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ़ता जरूरी: विजया बड़थ्वाल

अपराधों को रोकने के लिए महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ़ता जरूरी: विजया बड़थ्वाल

Sat, 23 Feb 2019 09:58 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
अपराधों को रोकने के लिए महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ़ता जरूरी: विजया बड़थ्वाल
mahila - फोटो : amarujala
दुगड्डा। बाल विकास परियोजना की ओर से दुगड्डा में आयोजित महिला जनजागरूकता शिविर में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को दुगड्डा स्थित मिलन केंद्र में आयोजित महिला जागरूकता शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न परिचितों व निकट संबंधियों द्वारा किया जाना अधिक पाया गया है। महिलाओं कां अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ही अपनी आर्थिकी को भी सुदृढ़ करना होगा। इसके लिए बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को महिलाओं को योजनाओं से अवगत कराने के निर्देश दिए। कहा कि संज्ञान में आया है कि पुरुष महिलाओं के हस्ताक्षर कर उन्हें उनके अधिकारों से वचित करते हैं, जो कि अनुचित है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम द्वारा महिला समूह का गठन, नंदा गौरा योजना, समाज कल्याण विभाग की योजनाएं, जननी सुरक्षा योजना व किशोरियों की देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में किशोरियों को सेनेटरी किट का वितरण भी किया गया।

शिविर में परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, महिला आयोग की सचिव कामिनी गुप्ता, विधि अधिकारी डीआर सिंह, सदस्य मधु बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके त्रिपाणी, दुगड्डा ब्लॉक प्रमुख संगीता बिष्ट, बीडीओ सुमन राणा, बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र कुमार व समाज कल्याण अधिकारी आरएस रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed