फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ध्रुवपुर में हाथी ने तोड़ी कई चाहरदीवारी, मचाया उत्पात

ध्रुवपुर में हाथी ने तोड़ी कई चाहरदीवारी, मचाया उत्पात

Tue, 08 Jan 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
ध्रुवपुर में हाथी ने तोड़ी कई चाहरदीवारी, मचाया उत्पात
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के जंगलों से सटे वार्ड नंबर-19 के ध्रुवपुर में नागरिकों ने सोमवार की पूरी रात हाथी की दहशत में काटी। हाथी ने यहां कई लोगों की चाहरदीवारी तोड़कर जमकर उत्पात मचाया। गेंहू की फसल के साथ ही साग-सब्जी भी रौंद डाली। प्रभावितों ने वन विभाग से हाथी के आतंक और उत्पात से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ध्रुवपुर के धनवीर सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे भारी भरकम हाथी कोटद्वार के जंगलों से आबादी में घुस आया। सुुुखरो नदी की ओर से हाथी पहले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान के फार्म हाउस में घुसा। यहां केले खानेे के बाद वह करीब छह फीट से ऊंची दीवार फांदकर उत्तर दिशा में घनी आबादी में घुस गया। यहां हाथी ने सुरेंद्र सिंह नेगी, धर्मवीर सिंह और सुल्तान सिंह के खेतों में फसल रौंदी। घर के बाहर विशालकाय हाथी देखकर हरीश रावत, नंदा देवी और दर्शनलाल के परिवार दहशत में आ गए। हाथी ने धनवीर सिंह चौहान की करीब 25 मीटर चाहरदीवारी तोड़ डाली। उनके खेत में खड़ी गेंहू की फसल भी रौंद डाली। पूरी रात लोगों ने हाथी की दहशत में काटी। लोगों का कहना था कि हाथी इतना विशालकाय था कि वह छह से सात फीट ऊंची दीवार भी लांघकर चला जा रहा था। शोर सुनकर हाथी डिग्री कालेज-मवाकोट मार्ग पर आ गया। यहां वह वन विभाग द्वारा बनाई गई हाथीरोधी दीवार तोड़ते हुए जंगलों में चला गया। रेंज अधिकारी आरपी पंत ने बताया कि नुकसान का जायजा लेकर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed