{"_id":"5c17ce32bdec2256a7704e1d","slug":"141545063986-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्शा पास कराए बिना भवन बनाने वालों को नहीं मिलेंगे बिजली, पानी के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्शा पास कराए बिना भवन बनाने वालों को नहीं मिलेंगे बिजली, पानी के कनेक्शन
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला विकास प्राधिकरण में नक्शा पास कराए बिना भवनों का निर्माण कराने वाले भवनस्वामियों को अब बिजली और पानी के कनेक्शन नहीं मिल पाएंगे। क्षेत्रीय कार्यालय, जिला विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव/एसडीएम कमलेश मेहता ने मामले में उत्तराखंड जल संस्थान और यूपीसीएल के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश जारी किए हैं।
क्षेत्रीय कार्यालय, जिला विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव और एसडीएम कमलेश मेहता ने जल संस्थान और यूपीसीएल के अधिशासी अभियंताओं को भेजे पत्र में कहा कि दिसंबर 2017 में जिला विकास प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र में आवासीय और गैर आवासीय भवनों के निर्माण से पूर्व जिला विकास प्राधिकरण में नक्शा पास कराना अनिवार्य है, बावजूद इसके कई भवन स्वामी मानचित्र पास किए बिना ही आवासीय और गैर आवासीय भवन बनाए जा रहे हैं और दोनों ही विभाग ऐसे भवन स्वामियों को कनेक्शन आवंटित कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने दोनों विभागों के अधिशासी अधिकारियों को मानचित्र अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत करने के बाद ही आवेदकों को कनेक्शन आवंटित करने के निर्देश दिए हैं।