फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   भाबर की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा हल: हेमलता

भाबर की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा हल: हेमलता

Tue, 11 Dec 2018 10:07 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
भाबर की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा हल: हेमलता
कण्वघाटी (कोटद्वार)। नगर निगम कोटद्वार के वार्ड-37 झंडीचौड़ में मेयर के स्वागत में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेयर हेमलता नेगी ने भाबर क्षेत्र को विकास के पंख लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह नगर निगम में शामिल भाबर क्षेत्र के सभी गांवों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करेंगी। हर क्षेत्र में समान रूप से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

भाबर के झंडीचौड़ में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ लोगों को छलने का कार्य किया है। दो साल से विकास कार्य ठप हो गए हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। नगर निगम में शामिल भाबर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा। इस दौरान झंडीचौड़ के पार्षद सुखपाल शाह ने मेयर को अपने वार्ड नंबर 37 की समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने झंडीचौड़ के लिए 108 एंबुलेंस की व्यवस्था करने, जंगली जानवरों से खेती और आबादी की सुरक्षा के लिए हाथी सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने, सड़क के दोनों ओर नालियां बनाने और सभी तिराहे और चौराहों पर हाईमास्टलाइट लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

समारोह में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पुष्पा शाह, रामेश्वरी देवी, चंद्रपाल शाह, चंद्रमोहन, उर्मिला नेगी, धनवीर, राजेंद्र चौहान, सुरेश चंद्र, बुद्धिप्रकाश, धीरज लाल, बलवीर सिंह, पुनीत, भारत भूषण शाह, शशिभूषण शाह व हरिसिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed