फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जल्द पूरा हो नैनीडांडा पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण

जल्द पूरा हो नैनीडांडा पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण

Sun, 11 Nov 2018 09:48 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
जल्द पूरा हो नैनीडांडा पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण
धुमाकोट/कोटद्वार। नैनीडांडा की ब्लाक प्रमुख रश्मि पटवाल ने नैनीडांडा पेयजल पंपिंग योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी एजेंसी को इसका निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से निर्माण पूरा न होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासी पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख रश्मि पटवाल ने बीडीओ संतोष जेठी और ब्लाक के कर्मचारियों के साथ योजना के मूल स्रोत पर जाकर कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजना के लिए बिजली लाइन डालने और ट्रांसफार्मर आदि के लिए जल निगम की ओर से ऊर्जा निगम को भुगतान कर दिया गया है। इसके बाद भी इसमें लेटलतीफी की जा रही है। इससे लाभान्वित गांवों के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत इस योजना पर वर्ष 2012-13 में निर्माण शुरू हुआ, लेकिन अब निर्माण कछुआ चाल से चल रहा है। करीब 43 गांवों के लोग बेसब्री से योजना का निर्माण पूरा होने पानी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन छेड़ देंगे। इस मौके पर जल निगम के अपर सहायक अभियंता रवींद्र पंवार और नितिन नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed