फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बिना अनुबंध के लाखों की तहबाजारी वसूल ठेकेदार फरार

बिना अनुबंध के लाखों की तहबाजारी वसूल ठेकेदार फरार

Sat, 18 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बिना अनुबंध के लाखों की तहबाजारी वसूल ठेकेदार फरार
कोटद्वार। नगर निगम बनने से पूर्व की नगर पालिका के कार्यकाल में तहबाजारी वसूली से संबंधित एक वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते ठेकेदार पूरे साल की तहबाजारी वसूलकर चलता बना। ठेकेदार की ओर से उक्त रकम नगर पालिका में जमा नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मियों की लापरवाही की वजह से नगर निगम को 9.25 लाख रुपये का चूना लग गया है। दरअसल नगर पालिका ने एक ठेकेदार को वर्ष 2017-18 में 9.25 लाख का तहबाजारी का ठेका दे दिया। ठेका देने के बाद नगर पालिका के अधिकारी उसका अनुबंध कराना भूल गए। नतीजा यह हुआ कि ठेकेदार पूरे साल तहबाजारी वसूलता रहा। उसने एक धेला भी नगर पालिका में जमा नहीं कराया। नगर निगम बनने के बाद मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों के हाथ पैर फूलने लगे तो आनन-फानन में उसकी पालिका में जमा करीब 50 हजार रुपये की सिक्योरिटी जब्त करने के आदेश दिए गए। अब ठेकेदार के खिलाफ 9.25 लाख रुपये की आरसी काट दी गई है। राजस्व वसूली के सभी दस्तावेज तहसील प्रशासन को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन


कहां से वसूली जाती है तहबाजारी
नगर पालिका (वर्तमान में नगर निगम) नगर में करीब 350 रजिस्टर्ड रेहड़ी व ठेली लगाकर व्यापार करने वालों के साथ ही रोजाना फड़ लगाकर व्यापार करने वाले लघु व्यापारियों से तहबाजारी वसूलता है। वर्ष 2017-18 में तहबाजारी वसूलने के लिए भी एक ठेकेदार नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


9.25 लाख की तहबाजारी ठेकेदार द्वारा जमा नहीं करवाने पर यह मामला राजस्व वसूली के लिए जिला प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया है। यह बात भी सामने आई है कि तहबाजारी के लिए तत्कालीन नगर पालिका के कर्मियों और अधिकारियों की ओर से ठेकेदार से कोई अनुबंध ही नहीं बनाया गया था।
-राजेश नैथानी, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed