फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पांच लाख श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कर सभी सुविधाएं देगी सरकार: डा. हरक सिंह रावत

पांच लाख श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कर सभी सुविधाएं देगी सरकार: डा. हरक सिंह रावत

Tue, 14 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पांच लाख श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कर सभी सुविधाएं देगी सरकार: डा. हरक सिंह रावत
कोटद्वार। वन, पर्यावरण एवं श्रम मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि श्रम विभाग जल्द ही पांच लाख श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कर लोगों को हर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। वह मंगलवार को पदमपुर में आयोजित उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के जागरूकता शिविर में बोल रहे थे।
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डा. हरक सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि अनुकृति गुसाईं ने शहीद मनदीप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि श्रम विभाग में प्रति तीन माह मजदूर सेस 40 करोड़ आ रहा है और अधिक धनराशि आने पर मजदूरों के हित में दिल खोलकर कार्य किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सैनिक आश्रितों के लिए स्कॉलरशिप एक लाख कर दी गई है। श्रमिकों के लिए आवास के लिए एक लाख की धनराशि अनुदान के रूप में दी जाएगी। उनके बच्चों की उच्च शिक्षा और कोर्स के लिए आधी फीस श्रम विभाग देगा। लड़की के विवाह के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। कहा कि विभाग की ओर से पांच लाख श्रमिकों का पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, जिला पंचायत सदस्य सुधा सती, पूर्व प्रमुख भुवनेश खर्कवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल और रश्मि राणा, शोभा बहुगुणा भंडारी, ओएसडी विनोद रावत, बोर्ड की सचिव दमयंती रावत, सदस्य शशिबाला केष्टवाल आदि मौजूद रहे। संचालन क्षेत्रीय उपश्रम आयुक्त केके गुप्ता और संजय सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुकृति की संस्था की हुई लांचिंग
कोटद्वार। कार्यक्रम के दौरान मिस फेमिना अनुकृति गुसाईं रावत ने अपनी संस्था महिला कल्याण एवं बाल विकास की रिलांचिंग की। उन्होंने कहा कि सूबे और देश के विकास में महिलाओं की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष भूमिका होती है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कहा कि संस्था गरीब बच्चों की शिक्षा प्रदान करने की दिशा में भी कार्य करेगी।


आर्थिक सहायता के चेक और टूल्स बांटे
कोटद्वार। कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की ओर से दो श्रमिकों की मृत्यु पर उनके आश्रितों को दो-दो लाख के चेक वितरित किए गए, जबकि 19 श्रमिकों को 51 हजार के चेक वितरित किए गए। मजदूरों को साइकिलें और महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित की गईं।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed