{"_id":"5b71bd6f42c7927967591816","slug":"141534180719-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के आखरी सोमवार को शवालयों में गूंजा हर हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के आखरी सोमवार को शवालयों में गूंजा हर हर महादेव
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सावन के आखिरी सोमवार को शिवलिंग में जलाभिषेक करने के लिए कोटद्वार और निकटवर्ती क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्ते औैर पुष्प अर्पित कर सुख शांति की कामना की।
सोमवार को सुबह छह बजे से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। कोटद्वार के देवी मंदिर स्थित सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर, श्री सिद्धबली मंदिर, बालाजी मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, फलहारीबाबा मंदिर, तेलीपाड़ा स्थित संतोषी माता मंदिर, आमपड़ाव स्थित सिंदूरा देवी मंदिर, भैरो मंदिर, सत्यनारायण मंदिर व गीता भवन मंदिर में सुबह से ही बम बम भोले और हर हर महादेव के उद्घोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने लाइन पर लगकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। कई मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
दुगड्डा के दुर्गा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यमकेश्वर के यमकेश्वर महादेव मंदिर, ताड़केश्वर महादेव, महाबगढ़ मंदिर, नैनीडांडा ब्लाक के रसिया महादेव मंदिर और लैंसडौन में किंगकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
उधर, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से श्रावण के आखिरी सोमवार को लालपुल मंदिर में जलाभिषेक किया गया। सोमवार को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने श्रावण के आखिरी सोमवार को लालपुल के शिवमंदिर में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक का अनुष्ठान किया।