फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बोल्डर गिरने से अनियंत्रित मैक्स नदी में गिरी, तीन की मौत-compat

बोल्डर गिरने से अनियंत्रित मैक्स नदी में गिरी, तीन की मौत-compat

Sun, 05 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बोल्डर गिरने से अनियंत्रित मैक्स नदी में गिरी, तीन की मौत-compat
दुगड्डा (पौड़ी)। दुगड्डा-लक्ष्मणझूला हाईवे पर दुगड्डा-हनुमंती के बीच आमडाली के पास रविवार को पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर गिरने से अनियंत्रित हुई मैक्स नदी में जा गिरी। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि डाडामंडी से सवारियां लेकर मैक्स दुगड्डा आ रही थी। रास्ते में आमडाली के समीप अचानक पहाड़ी से मैक्स के ऊपर भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। बोल्डर के गिरने से अनियंत्रित हुई मैक्स 30 फीट नीचे बह रही लंगूरगाड़ में जा गिरी। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना की तत्काल पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर मौके पर पहुंची दुगड्डा चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने नदी में पलटी मैक्स का दरवाजा तोड़कर फंसे हुए घायलों को बाहर निकाला। इनमें चीनी मिल, बिजनौर निवासी (हाल निवासी सुभाष बाजार, दुगड्डा) कपिल कुमार (24) पुत्र बाबूराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को पुलिस द्वारा पीएचसी दुगड्डा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अन्य दोनों मृतकों की पहचान ग्राम मांडई (हनुमंती) निवासी हर्षिता (16) पुत्री मोहन और कांडाखाल के ग्राम जवाड़ निवासी प्रीति (35) पत्नी जितेंद्र के रूप में हुई है। उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता और कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया और चिकित्सालय पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। यमकेश्वर विधायक रितु खंडूड़ी ने मैक्स दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मृतकों के परिजनों ने चिकित्सालय प्रशासन पर समय पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों के समक्ष नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि समय पर मृतकों का उपचार किया जाता तो वे बच जाते। डाक्टरों द्वारा समझाए जाने पर परिजन बमुश्किल माने। डा. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल लाने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed