फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एसडीएम पौड़ी मीटिंग में, तहसीलदार और नायब तहसीलदार हैं नहीं

एसडीएम पौड़ी मीटिंग में, तहसीलदार और नायब तहसीलदार हैं नहीं

Mon, 18 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम पौड़ी मीटिंग में, तहसीलदार और नायब तहसीलदार हैं नहीं
कोटद्वार। तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को अपने काम के सिलसिले में तहसील पहुंचे लोगों को एसडीएम दफ्तर में भी ताला लटका होने से बैरंग लौटना पड़ा। एसडीएम पौड़ी में जिलास्तरीय आपदा प्रबंधन की बैठक में शामिल होने गए थे। एक भी अधिकारी के नहीं मिलने से लोगों में शासन और प्रशासन के प्रति नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

सोमवार को उपजिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी के पौड़ी में आपदा प्रबंधन की बैठक में जाने से कोटद्वार तहसील अधिकारी विहीन रही, जिससे जरूरी प्रमाणपत्र बनवाने और भू-राजस्व से संबंधित अन्य कार्यों के लिए पहुंचे लोगों के चेहरों पर मायूसी दिखी। कोटद्वार तहसील में डेढ़ साल से नायब तहसीलदार के दोनों पद रिक्त चल रहे हैं। विगत 31 मई को तहसीलदार सीएस रावत के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद भी खाली पड़ा है। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी का भी यहां से बागेश्वर तबादला हो रखा है। उन्हें प्रतिस्थानी के आने का इंतजार है।
विज्ञापन

सोमवार को तीन दिन की छुट्टी के जब लोग तहसील मुख्यालय पहुंचे तो वहां उन्हें ताले लटके मिले। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार, पूर्व अध्यक्ष अजय पंत, प्रमोद राणा, अशोक पुंडीर का कहना है कि कोटद्वार तहसील को 18 दिन से एसडीएम चला रहे हैं। नौबत यह आ गई कि तहसीलदार का कार्यभार कानूनगो के पास आ गया है। नायब तहसीलदार के पद पहले से ही खाली है। मानपुर निवासी सतेश्वरी देवी, सिताबपुर निवासी राम सिंह, श्यामा प्रसाद, धर्म सिंह नेगी ने बताया कि वे अपने कार्य से उपजिलाधिकारी के पास आए थे, लेकिन उनके पौड़ी मीटिंग में जाने के कारण वे नहीं मिले। बिशनपुर निवासी पूर्व सैनिक एसएस रावत ने कहा कि कोटद्वार तहसील जनपद की सबसे बड़ी तहसील है, लेकिन यहां अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के चलते लोगों के राजस्व संबंधित कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed