फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नदी में नहाने गए वाहन चालक की डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम

नदी में नहाने गए वाहन चालक की डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम

Tue, 05 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नदी में नहाने गए वाहन चालक की डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम
सतपुली। सतपुली में पूर्वी नयार नदी में कोटद्वार के वाहन चालक की डूबने से मौत हो गई। वह नदी में नहाने गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन

सतपुली के थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि कोटद्वार के शिवपुर गांव निवासी जयमल पटवाल (32) पुत्र प्रेम सिंह पटवाल निवासी मंगलवार दिन में वाहन समेत नदी तट पर गया। वहां वह गाड़ी को धोने के बाद खुद नहाने के लिए नदी में उतर गया। नहाते समय वह गहरे पानी में जा समाया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने उसे नदी से निकालकर संयुक्त चिकित्सालय सतपुली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जयमल कोटद्वार से मैक्स वाहन लेकर सतपुली पहुंचा था। करीब एक बजे वह अन्य वाहन चालकों के साथ नयार नदी में नहाने चला गया। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को कोटद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed