{"_id":"5af71e0c4f1c1bd8408b4c28","slug":"141526144524-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवाकाल में मिले तीन पदोन्नतियां और एसीपी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवाकाल में मिले तीन पदोन्नतियां और एसीपी का लाभ
Updated Sat, 12 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राज्य सरकार के कार्मिकों और शिक्षकों को सेवाकाल में तीन पदोन्नितियां देने, पूर्व की भांति 10,16, 26 वर्ष की सेवा में एसीपी का लाभ देने, मृत घोषित पदों को पुनर्जीवित करने, सातवें वेतनमान की संस्तुतियों के तहत समस्त भत्तों का लाभ देने और यू हेल्थ योजना का लाभ देने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा ने शनिवार को कृषि विभाग के सामने गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
शनिवार को मोर्चा के संयोजक नरेश सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारी, शिक्षक, उपनल कर्मी और आउटसोर्स कर्मचारियों ने कृषि विभाग के सामने एकत्र होकर गेट मीटिंग की। संयुक्त मोर्चा ने शिक्षा विभाग में सही कोटिकरण होने तक स्थानांतरण सत्र को शून्य घोषित करने, राजकीय महाविद्यालयों और अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों की वेतन विसंगति व स्टाफिंग पैटर्न को तुरंत लागू करने की मांग की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कोटद्वार और दुगड्डा क्षेत्र में कार्यरत समस्त कर्मचारी, शिक्षक और आउटसोर्स कर्मचारियों से 18 मई के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। परिषद के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष हर्षमोहन नेगी ने पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे की अध्यक्षता में गठित वेतन समिति को तत्काल भंग कर पूर्व की भांति वेतन विसंगति समिति को प्रभावी करने की मांग उठाई।
गेट मीटिंग और प्रदर्शन में भारत सिंह बिष्ट, रणजीत लाल, बलवंत सिंह नेगी, गौरव कुमार, संदीप चौहान, राकेश चौधरी, उमेश कुकशाल, शीशपाल राणा व विजय चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो