{"_id":"5ab3e0944f1c1bc0078b6943","slug":"141521737876-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमकेश्वर ब्लाक के भृगुखाल में गिरी आकाशीय बिजली, अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमकेश्वर ब्लाक के भृगुखाल में गिरी आकाशीय बिजली, अफरा तफरी
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक के भृगुखाल में वज्रपात से एक घर में रखे विद्युत उपकरण फुंक गए। गनीमत रही कि आकाशीय बिजली की चपेट में कोई नही आया। लोगों ने घरों के बाहर दौड़ लगाकर जान बचाई।
बृहस्पतिवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छाए और जोरदार बिजली कड़कने लगी। इस दौरान भृगुखाल में अर्जुन सिंह नेगी और रोशन सिंह रावत के मकान के करीब वज्रपात से अफरा तफरी मच गई। कड़ाके की आवाज के साथ तेज रोशनी से लोग भयभीत हो गए। देखते ही देखते दोनों मकानों के मेन स्वीच से लेकर बिजली से जुड़े विद्युत उपकरणों में धुआं निकलने लगा। स्विच बोर्ड से धुआं निकलता देख लोग घरों से बाहर भाग गए। पूरे मकान की बिजली फिटिंग जल गई थी। बिजली पर लगे सभी उपकरण फुंक गए थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनके नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
उधर, प्रभारी नायब तहसीलदार डीएस रावत ने बताया कि उन्हें घटना की जनाकारी नहीं है। अधिनस्थों से घटना की जानकारी ली जा रही है।