{"_id":"5aad4ddf4f1c1bae758b5edc","slug":"141521307103-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट मेडिकल कालेजों की कठपुतली है प्रदेश सरकार: कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट मेडिकल कालेजों की कठपुतली है प्रदेश सरकार: कांग्रेसी
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कांग्रेस की बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा प्राइवेट मेडिकल कालेजों को फीस नियंत्रण का अधिकार दिए जाने का विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर प्राइवेट मेडिकल कालेजों की कठपुतली बनने का आरोप लगाया है।
गढ़वाल टाकीज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राइवेट मेडिकल कालेजों को फीस बढ़ाने का अधिकार दिए जाने से उत्तराखंड का मेधावी, किसान और गरीब परिवारों से निकलने वाला मेधावी छात्र कभी भी डाक्टर नहीं बन पाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार अब प्राइवेट मेडिकल कालेजों के दबाव में आ गई है और अपने हित साधने के लिए प्राइवेट मेडिकल कालेजों को इस प्रकार के अधिकार दिए जा रहे हैं।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष रंजना रावत, डा. नंद किशोर जखमोला, विजय माहेश्वरी, मनोज रावत, मोहन ऐरन, दर्शन सिंह रावत, शकुंतला चौहान, हिम्मत सिंह, राकेश मित्तल, भारत सिंह रावत, सुनीता बिष्ट, विजय नारायण सिंह, चंद्रमोहन सिंह रावत, सूरज प्रसाद कांति, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, शहनाज शम्सी, लता शाह आदि मौजूद रहे।