फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वाहन चलाते समय मोबाइल से बात की तो होगा लाइसेंस निलंबित

वाहन चलाते समय मोबाइल से बात की तो होगा लाइसेंस निलंबित

Sun, 04 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
वाहन चलाते समय मोबाइल से बात की तो  होगा  लाइसेंस निलंबित
कोटद्वार। अब वाहन चलाते समय यदि चालक मोबाइल पर बात करते हुए पाया गया तो उसका लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किया जाएगा। कोटद्वार पुलिस शहर और राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर पैनी नजर रख रही है।
विज्ञापन

कोटद्वार पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने के लिए रोजाना शाम को नगर के अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही है। इसमें हेलमेट के साथ-साथ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वालों से सख्ती से निपट रही है। अक्सर वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले कई चालक चोटिल हो चुके हैं। इसके चलते रोजाना चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है ताकि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन

एसएचओ उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि वाहनों की चेकिंग अभियान लगातार जारी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरएस कटारिया ने बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले वाहन चालकों का 90 दिन तक लाइसेंस निलंबित किया जाता है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों का छह माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाता है। अभी तक मोबाइल पर बात करने समय पकड़े जाने पर कई चालकों का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed