{"_id":"5a661e064f1c1b92268b5da8","slug":"141516641798-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की सुस्त व्यवस्थाओं पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की सुस्त व्यवस्थाओं पर जताई चिंता
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल के डाक्टरों और स्टाफ सहित अधूरी व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई, कर्मचारियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी चिकित्सालय का भ्रमण करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्होंने कोटद्वार भाबर सहित पर्वतीय क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए हास्पिटल की इमारत को भव्य बनाते हुए हास्पिटल में तमाम स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाओं को स्थापित किया था। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्थापित आधुनिक सिटी स्कैन, एमआरआई, लीथोट्रिप्सी मशीन के संचालन से मरीजों को खासा लाभ मिल रहा है। उन्होंने चिकित्सकों से उनके कार्यकाल में कोटद्वार अस्पताल में बनाई गई व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की अपील की।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने डाक्टरों सहित स्वास्थ्य कर्मियों के बनाये जा रहे निर्माणाधीन आवासीय भवनों का भी निरीक्षण करते सुस्त कार्य पर चिंता जताई। कहा कि उनके कार्यकाल में तीर्व गति से कार्य चल रहा था, भाजपा के आते ही काम में सुस्ती आ गई है। उन्होंने आवासीय भवनों के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था से कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने चिकित्सालय में डाक्टरों की कमी सहित अन्य अधूरी व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से वार्ता का भी भरोसा दिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, अंकुर भंडारी, राजेंद्र सिंह नेगी, मनोज पंवार मौजूद थे।