फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एक माह से कांडाखाल में पेयजल आपूर्ति ठप, हलकान

एक माह से कांडाखाल में पेयजल आपूर्ति ठप, हलकान

Mon, 15 Jan 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
एक माह से कांडाखाल में पेयजल आपूर्ति ठप, हलकान
कोटद्वार। जलसंस्थान की लापरवाही के चलते द्वारीखाल ब्लाक के कांडाखाल क्षेत्र में सर्दियों में भी लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। कांडाखाल बाजार और ग्राम पंचायत कांडाखाल में पिछले एक महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग एक किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कांडाखाल क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा खड़ासू गदेरे से पेयजल योजना बनाई गई है, लेकिन विभागीय देखरेख के चलते योजना में पिछले एक महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे सैकड़ों लोग परेशान हैं। ग्रामीण पिछले एक महीने से जलसंस्थान के अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक मदन कंडवाल, विनीत कंडवाल, जेपी कंडवाल, किशोर भट्ट, वीरेंद्र सिंह, दीप चंद व पूजा कंडवाल ने विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पिछले एक महीने से गांव और कांडाखाल बाजार में नल सूूूखे हुए हैं। कांडाखाल बाजार में विभाग ने एक हैंडपंप लगाया, लेकिन उसमें दूषित पानी आ रहा है। ऐसे में लोग एक किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर किसी प्रकार काम चला रहे हैं। चेताया कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुुचारू नहीं होने पर अधिशासी अभियंता का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने बताया कि उन्हें कांडाखाल में पेयजल आपूर्ति ठप होने की जानकारी नहीं है। मौका मुआयना कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed