{"_id":"5a3555a84f1c1bce408bd6d4","slug":"141513444776-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर जताई चिंता
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी बीआरसी नैनीडांडा में हुई। इसमें सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर चर्चा की गई।
बीईओ डॉ. रामनिवास की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि विक्रम सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा और बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी कराना जरूरी है। सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या प्रतिवर्ष घटती जा रही है। इसे रोकने के लिए विद्यालय के शैक्षिणक स्तर में सुधार लाने की आवश्यकता है। बीईओ डॉ. रामनिवास ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करते हुए शिक्षा के स्तर को बेहतर रखने के निरंतर प्रयास जारी हैं। शिक्षकों को भी छात्रों को अच्छी शिक्षा देने का दायित्व निभाना चाहिए।
गोष्ठी में ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद मधवाल के साथ ही जिलाध्यक्ष कुंवरसिंह राणा, भगत सिंह भंडारी, दीवान सिंह रावत, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जंगबहादुर नेगी, डीके सोनी, सांसद प्रतिनिधि गोविंद सिंह रावत, शोभा देवी, हुकुम सिंह, प्रमोद मखलोगा, डॉ. चंद्रशेखर पोखरियाल और चंदन लाल मौजूद रहे।