फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   चार दिसंबर तक मांग नहीं मानी तो होगा उग्र आंदोलन

चार दिसंबर तक मांग नहीं मानी तो होगा उग्र आंदोलन

Wed, 29 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
चार दिसंबर तक मांग नहीं मानी तो होगा उग्र आंदोलन
कोटद्वार। अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर आशा कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। ऐसा नहीं होने तक कार्यबहिष्कार और आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को संगठन की अध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में दुगड्डा ब्लाक की आशा कार्यकत्री तहसील में एकत्र हुईं। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर हठधर्मिता अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि पूरे प्रदेश की आशा कार्यकत्री पिछले करीब डेढ़ महीने से कार्यबहिष्कार पर हैं, लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता के कारण उनकी जायज मांगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। सरकार से चार दिसंबर को प्रदेश नेतृत्व की वार्ता है, उस दिन वार्ता विफल होने पर उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, धनेश्वरी, नीलम कुकरेती, उषा देवी, सीमा शाही, संजू नेगी, रोशनी जदली, सुमित्रा भट्ट, प्रमिला गुसाईं, राखी रावत, रजनी देवी, गोदांबरी देवी, मंजू नेगी, उषा चौहान, संगीता रावत, ज्योति रावत, ममता नेगी, विमला जोशी, उमा देवी, ललिता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed