{"_id":"59df9df64f1c1bb6678b57c6","slug":"141507827190-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत से परेशान ध्रुवपुर की महिलाओं ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत से परेशान ध्रुवपुर की महिलाओं ने काटा हंगामा
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। तीन दिन से पेयजल किल्लत से परेशान ध्रुवपुर की महिलाओं ने जलसंस्थान कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सहायक अभियंता का घेराव किया और अधिकारी के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र पर्याप्त पेयजल सप्लाई करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत ध्रुवपुर की अलकनंदा कॉलोनी की महिलाएं जलसंस्थान कार्यालय पहुंची। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जलसंस्थान के सहायक अभियंता को बताया कि तीन दिन से मात्र 15-20 मिनट पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके कारण लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल नहीं मिल पा रहा है। कम समय तक पानी सप्लाई होने के कारण लोगों को एक-दो बाल्टी पानी उपलब्ध हो पा रहा है। इसके कारण रोजमर्रा के काम नहीं हो पा रहे हैं और उन्हें तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार संबंधित कर्मचारी और अधिकारी को शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। चेताया कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। जिसपर सहायक अभियंता बीआर चौधरी ने लोगों को शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिलाया, तब जाकर लोग शांत हुए। इस अवसर पर पेयजल उपभोक्ता सरोज भारद्वाज, अनीता ध्यानी, मंजू देवी, अनिल कुमार, नीतू, सुमन आदि मौजूद थे।