फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में पौड़ी ब्लाक रहा प्रथम

शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में पौड़ी ब्लाक रहा प्रथम

Fri, 25 Aug 2017 10:11 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में पौड़ी ब्लाक रहा प्रथम
कोटद्वार। जनपद स्तरीय 67वीं शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को फुटबाल प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में विकासखंड दुगड्डा ने कोट ब्लाक को 2-1 से और सब जूनियर वर्ग में दुगड्डा ने पौड़ी को 1-0 से परास्त कर चैंपियनशिप हासिल की। सीनियर बालिका वर्ग में दुगड्डा ब्लाक ने पाबौ को और सीनियर बालक वर्ग में पौड़ी ने 1-0 से दुगड्डा को परास्त किया। समस्त अंकों के आधार पर पौड़ी ब्लाक प्रथम, दुगड्डा द्वितीय और द्वारीखाल तृृतीय रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा दीप्ति रावत ने कहा कि खेल छात्र-छात्राओं के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। खेल जहां अनुशासन सिखाते हैं, वहीं चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर दुगड्डा के ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह असवाल, खंड शिक्षा अधिकारी एवं संयोजक सुषमा दास, सह संयोजक प्रधानाचार्य जनार्द्वन प्रसाद बुड़ाकोटी, रविंद्र रावत, उर्मिला रावत के अलावा कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे। निर्णायक मंडल में मधुसूदन पंत, सुनील रावत, मनोज पटवाल, विनोद पंत, गोपाल रावत, अनीता बिष्ट, सिद्वार्थ कोटनाला, शैलेंद्र पांथरी, सतपाल असवाल, राकेश केष्टवाल, राजेंद्र सिंह, विनोद आदि शामिल थे। संचालन धीरेंद्र सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed