फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सम्मानजनक समझौता होने तक हड़ताल पर अड़िग रहेंगे साधन समिति के सचिव

सम्मानजनक समझौता होने तक हड़ताल पर अड़िग रहेंगे साधन समिति के सचिव

Fri, 25 Aug 2017 09:55 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
सम्मानजनक समझौता होने तक हड़ताल पर अड़िग रहेंगे साधन समिति के सचिव
कोटद्वार। साधन समिति सचिव परिषद के सचिवों की अपनी मांगों के निस्तारण को लेकर जिला सहकारी बैंक कोटद्वार के मुख्यालय में चल रही कलमबंद हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। सचिवों ने शासन से सम्मानजनक समझौता होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष सुबोध प्रकाश देवरानी ने बताया कि उनकी मांगों के निस्तारण को लेकर सचिव परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार शर्मा और महामंत्री लक्ष्मण सिंह रावत ने उत्तराखंड शासन द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ वार्ता की गई है, जिसमें सचिवों से छह माह का समय मांगा गया। इसका सचिव परिषद ने विरोध किया है। कलमबंद हड़ताल पर बैठे सचिवों ने निर्णय लिया कि जब तक मांगों के निस्तारण को लेकर उत्तराखंड शासन से सम्मानजनक समझौता नहीं होता, तब तक वे हड़ताल पर अडिग रहेंगे। इस मौके पर राकेश चंद ध्यानी, शिवचरण सिंह नेगी, रमेश सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह रावत, चंद्र दीप सिंह रावत, मनोज कुमार पांडेय, महेंद्र सिंह रावत, सते सिंह चौहान व कमल भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed