{"_id":"599db4114f1c1b993e8b4621","slug":"141503507473-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता पर भड़का राजकीय शिक्षक संघ कोटद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता पर भड़का राजकीय शिक्षक संघ कोटद्वार
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं में कार्यरत शिक्षिकाओं के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई अभद्रता पर राजकीय शिक्षक संघ कोटद्वार भड़क गया है। संघ की कोटद्वार संगठन कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने शासन-प्रशासन से इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
संघ के जिला महामंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि जहां एक ओर शिक्षक विषम भौगोलिक परिस्थितियों में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार का प्रयास कर रहे हैं। वहीं स्कूलों में असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता की जा रही है। शिक्षकों के साथ इस तरह का दुस्साहस करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा कि जो भी राजनीतिक दल इस तरह असामाजिक तत्वों को शह देगा, उसका शिक्षक संगठन विरोध करेगा। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के लिए शासन-प्रशासन पर दबाव बनाना चाहिए। इस मौके पर बलवीर सिंह रावत, जयदीप रावत, मनमोहन सिंह चौहान, राजेंद्र भंडारी, राजेश कुकरेती, पीएल बडोला, अब्बल सिंह, आशीष खर्कवाल, दलवीर रावत, मुकेश रावत, जगदीश जोशी, अमित बलूनी, मनमोहन रौतेला, रविंद्र रावत, रतन बिष्ट, कुलदीप नेगी, देवेंद्र राजपूत, विजेंद्र तोमर, मनोज रावत, देवेंद्र राजपूत व सलीम अहमद आदि मौजूद थे।