फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति का लैंसडौन में स्वागत

मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति का लैंसडौन में स्वागत

Sat, 22 Jul 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति का लैंसडौन में स्वागत
लैंसडौन। फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में टॉप 5 में स्थान बनाने वाली लैंसडौन की बाला अनुकृति गुसाईं का शनिवार को लैंसडौन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल 2017 टाइटल खिताब से सम्मानित अनुकृति के पहुंचने पर गांधी चौक में जुटे उनके प्रशंसकों ने फूल मालाएं पहनाकर और ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। सोल्जर्स बोर्ड कार्यालय से नरेंद्र क्लब तक अनुकृति के सम्मान में लोगों ने रोड शो किया।
विज्ञापन

नरेंद्र क्लब में आयोजित एक स्वागत समारोह में अनुकृति ने कहा कि उसे गर्व है कि वह लैंसडौन की बेटी है। सफलता के पीछे मेहनत, कड़ा परिश्रम परिवार का सपोर्ट जरूरी है। कहा कि उसे माता-पिता, भाई-बहन का पूरा सहयोग मिला, जिसके कारण वह इस मुकाम तक पहुंच पाई है। कहा कि अक्तूबर मेें वियतनाम में हो रही मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में विश्व के 140 देशों की सौंदर्य प्रतियोगिता में वह अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उसे विश्वास है कि वह इस प्रतियोगिता में देश व राज्य का गौरव बढ़ाएगी। माता नर्बदा गुसाईं ने बेटी की सफलता का श्रेय उत्तराखंड की जनता के सिर बांधा।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कैंट की मुख्य अधिशासी अधिकारी अंकिता सिंह ने कहा कि अपनी मेहनत से अनुकृति ने यह मुकाम हासिल किया है। कार्यक्रम का संचालन कैंट उपाध्यक्ष डा. एसपी नैथानी ने किया। इस मौके पर डा. सतीश कालेश्वरी, राजेश ध्यानी, स्वर संस्था की उषा नैथानी, सुमित्रा नेगी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या रामेश्वरी बड़थ्वाल, केंद्रीय विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य निशा चावला व कविता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुकृति ने लगाया देवदार का पौधा
अनुकृति गुसाईं ने आर्मी स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, वन कर्मचारियों के साथ लैंसडौन की यादों को चिरस्थायी बनाने के लिए देवदार का पौधा लगाया। कहा कि जब भी वह अपने होम नगर में आएंगी, वह इसे पल्लवित होते देखना चाहेंगी। इस मौके पर डीएफओ आरके त्रिपाठी, जिला सहकारी बैंक प्रबंधक ओपी नेगी, उत्तम सिंह गुसाईं व प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed