फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   14 roads blocked, many villages cut off

दुगड्डा, लैंसडौन और बैजरो की 14 सड़कें बाधित, कई गांवों का संपर्क कटा

Mon, 19 Aug 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
14 roads blocked, many villages cut off
दुगड्डा ब्लाक के घाड़ क्षेत्र में स्थनित बल्ली-कांडई मार्ग दरका, पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार। क्षेत्र में हुई भारी बारिश से लोनिवि दुगड्डा, लैंसडौन और बैजरो क्षेत्रों में 14 सड़कें बंद हो गई हैं। इससे दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क गढ़वाल के अन्य हिस्सों से कट गया है। कई सड़कों पर पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं रह गया है। दुगड्डा और द्वारीखाल विकासखंडों में सड़कों पर भारी मलबा आ गया है। पुस्ते टूटकर गिर गए हैं। ऐसे में बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों तक पैदल पहुंचाना भी चुनौती से कम नहीं है। दुगड्डा ब्लाक के बल्ली-कांडई मार्ग का एक बड़ा हिस्सा दरक गया है, जिससे छह गांवों का संपर्क कोटद्वार से कट गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिस से पर्वतीय क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते कई सड़कें मलबा आने से बाधित हो गई हैं। लोनिवि निर्माण खंड दुगड्डा के अंतर्गत स्व. जगमोहन सिंह नेगी मोटर मार्ग घट्टूगाड़ के समीप मलबा आने से बंद हो गया है। लोनिवि निर्माण खंड बैजरो के अंतर्गत थलीसैंण-बूंगीधार-देघाट-जैनल-मनीला-डोटियाल-मरचूला मोटर मार्ग, मरचूला-सराईखेत-बैजरो-पोखड़ा-सतपुली-पौड़ी मोटर मार्ग, भिकियासैंण-देघाट-बूंगीधार-मेहलोरी-बछवाबाण मोटर मार्ग, रिखणीखाल-बीरोंखाल-केदारगली-जोगीमढ़ी-थलीसैंण मोटर मार्ग, मैठाणाघाट-जाखणी-तकुलसारी-रसिया महादेव मोटर मार्ग भारी मात्रा में मलबा आने से बंद पड़े हैं। लोनिवि प्रांतीय खंड लैंसडौन के अंतर्गत नोडखाल-नांद-सिंगटाली मोटर मार्ग, धुमाकोट-पीपली मोटर मार्ग, नैनीडांडा-शंकरपुर मोटर मार्ग, सतपुली-दुधारखाल मोटर मार्ग, कांडाखाल-चैलूसैंण मोटर मार्ग व चमस्यूल-गहली मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं। इसके अलावा बिरमोली-सुराड़ी मार्ग बंद होने से एक दर्जन गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। चैलूसैंण-देवीखेत मार्ग भी भारी मात्रा में मलबा और पेड़ गिरने से बंद पड़ा है।
विज्ञापन

दुगड्डा के निवर्तमान बीडीसी सदस्य जगदीश प्रसाद बेबनी ने बताया कि भारी बारिश से बल्ली-कांडई मार्ग के पहले किमी का बड़ा भाग दरक गया है। यहां पर सोमवार सुबह तक लोग किसी तरह जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही कर रहे थे, लेकिन अब पूरा हिस्सा ढह गया है। यहां पर पैदल मार्ग का भी कोई विकल्प नहीं रह गया है। कांडई, देवीडांडा, अमून, ईड़ा तल्ला, मल्ला और शून्य शिखर क्षेत्र का एकमात्र सड़क संपर्क ठप हो गया है। लोनिवि के ईई निर्भय सिंह का कहना है कि सड़कों की मरम्मत के लिए आपदा मद में आगणन बनाकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
किमगांव में आंगन धंसा, भवन को बना खतरा
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के पट्टी इडियाकोट मल्ला-05 के अंतर्गत किमगांव में रविवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश से घर का आंगन धंस गया है। इससे आवासीय भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है।

ग्राम किमगांव निवासी यशवंत सिंह पुत्र वचन सिंह ने बताया कि रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से उनके आंगन में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं और आवासीय भवन को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पट्टी पटवारी और आपदा कंट्रोल रूम लैंसडौन को दे दी गई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मुआवजा देने की मांग उठाई है।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed