फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   14 people including one year old child, two teenagers infected

एक साल का बच्चा, दो किशोरों सहित 14 लोग संक्रमित

Mon, 17 Jan 2022 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
14 people including one year old child, two teenagers infected
नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुछ कम हुई है। सोमवार को कोविड वार रूम पौड़ी से आई कोरोना रिपोर्ट में एक साल का बच्चा, दो किशोरों सहित 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीसरी लहर में अब तक दुगड्डा ब्लाक क्षेत्र में 211, द्वारीखाल में सात, बीरोंखाल में एक, रिखणीखाल में छह, जयहरीखाल में छह और नैनीडांडा ब्लाक क्षेत्र में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि पदमपुर सुखरो क्षेत्र में एक किशोर, लोनिवि दुगड्डा में एक कर्मचारी, आम पड़ाव क्षेत्र में एक साल का बच्चा, हरिद्वार से कोटद्वार आने वाले एक युवक और एक युवती समेत कई लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया कि सभी संक्रमितों में सामान्य लक्षण पाए जाने के कारण उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही उपचार भी शुरू कर दिया गया है। संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने वाले उनके परिजनों और परिचितों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed