फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   14 Amit Shah Will resist agitator

14 को अमित शाह का विरोध करेंगे आंदोलनकारी

Thu, 07 Apr 2016 09:03 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
अमर उजाला/कोटद्वार। Updated Thu, 07 Apr 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन

राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि आंदोलनकारी 14 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरिद्वार आगमन का विरोध करेंगे। विरोध में ‘अमित शाह वापस जाओ’ के नारे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को गिराने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सीधी भूमिका है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बहुमत वाली लोकप्रिय सरकार को गिराकर दोनों ने लोकतंत्र की हत्या की है। इसका राज्य आंदोलनकारी और कांग्रेस जन विरोध करेंगे। कहा कि भाजपा के ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दल-बदल विरोधी कानून लाए थे लेकिन वर्तमान भाजपा के प्रधानमंत्री और अध्यक्ष उसी कानून की अवहेलना करने में लगे हैं। कहा कि ‘बहुमत हमारा राज्य तुम्हारा’ नारे के साथ दस अप्रैल से अठ्ठारह अप्रैल तक आंदोलनकारियों और कांग्रेसियों की ओर से पूरे राज्य में भाजपा का विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, जेपी पांडे, महिपाल सिंह रावत, मनमोहन सिंह असवाल, उर्मिला जोशी और विजय ध्यानी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed