{"_id":"5e14cce4ed2a858272f8e9951b57f1d6","slug":"1333-lt-teacher-s-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1333 एलटी शिक्षक हुए स्थायी, सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1333 एलटी शिक्षक हुए स्थायी, सूची जारी
पौड़ी
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग ने गढ़वाल मंडल में तैनात 1333 सहायक अध्यापकों को स्थायीकरण कर दिया है। इसमें 1213 सामान्य व 120 महिलाएं हैं।
शुक्रवार को मंडल के विभिन्न विद्यालयों में तैनात 1333 सहायक अध्यापकों के स्थायीकरण की सूची जारी कर दी गई है। सर्वाधिक 326 एलटी शिक्षक गणित विषय के हैं। 228 सामान्य, 204 हिंदी, 201 अंग्रेजी, 142 विज्ञान, 129 व्यायाम, 78 कला, नौ गृह विज्ञान, सात संगीत, चार वाणिज्य, तीन कृषि व एक-एक उर्दू व संस्कृत के शामिल हैं। अपर शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल ने बताया कि संबंधित जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि स्थायीकरण से कोई शिक्षक रह गया हो तो वह संबंधित जिलों के सीईओ को अपना प्रत्यावेदन दे सकता है। कहा कि स्थायीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।