{"_id":"5cbdedabbdec2214530fbf19","slug":"131555951019-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे लगाओ, पृथ्वी बचाओ, जीवन खुशहाल बनाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे लगाओ, पृथ्वी बचाओ, जीवन खुशहाल बनाओ का दिया संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/किशनपुर। कोटद्वार भाबर क्षेत्र के विद्यालयों में पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने नगर के मुख्य मार्गों पर रैली निकालकर लोगों से पृथ्वी बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। ं सोमवार को आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार की एनएसएस इकाई की छात्राओं ने शहर के मुख्य मार्गों पर जनजागरूकता रैली निकालकर पृथ्वी को बचाने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अलका बिष्ट के नेतृत्व में छात्राओं ने विद्यालय परिसर से नगर के मुख्य मार्गों स्टेशन रोड, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग पर रैली निकाली। जीआईसी कुंभीचौड़, जीआईसी कलालघाटी के विद्यार्थियों ने भी पृथ्वी दिवस से संबंधित नारे और स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने पृथ्वी को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इसके अलावा विद्यालय में पृथ्वी के संरक्षण से संबंधित व्याख्यान, पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई।
उधर, भाबर क्षेत्र के जीजीआईसी कलालघाटी में कार्यक्रम अधिकारी मंजू कपरवाण की अगुवाई में एनएसएस की छात्राओं ने भाबर के कई गांवों में जागरूकता रैली निकाली गई। एमकेवीएन कण्वघाटी की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने विश्व पृथ्वी दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया और पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के जीजीआईसी कलालघाटी में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के तत्वावधान में समाज सेवा और शिक्षा समिति कोटद्वार की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं, एबीवीपी की भाबर इकाई के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संकल्प लिया और जागरूकता अभियान चलाते हुए क्षेत्र में पौधे वितरित किए।
विज्ञापन
सोमवार को जीजीआईसी कलालघाटी में प्रजातियों की रक्षा विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा धस्माना ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पृथ्वी पर विद्यमान सभी प्रजातियों, वन्य जीव जन्तुओं की महत्ता और उनकी रक्षा करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढचढ़ कर भाग लेते हुए प्रकृति के रंग बिखेरे। चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कर्षा ने प्रथम, सिखा ने द्वितीय और प्रीति पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का थीम पृथ्वी को बचाने और पर्यावरण संरक्षण रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मंजू कपरवाण, हिमानी बहुगुणा, शिवेत्री सिंह, सरिता बिष्ट, विनीता जोशी, पीतांबरी रावत आदि मौजूद रहे।
वहीं, एबीवीपी की भाबर इकाई के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और कलालघाटी, हल्दूखाता क्षेत्र में पौधे वितरित किए। इस अवसर पर प्रांत खेल प्रमुख गौरव जोशी ने जगत जननी मां वसुंधरा और गौरा देवी द्वारा चिपको आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी, तभी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण के साथ ही सुंदर पृथ्वी मिलेगी। इस अवसर पर रजनीश बेबनी, विजय कुकरेती, विकास पंत, राजीव डबराल, नितिन कुमार, आशीष मौजूद रहे।