{"_id":"5cb0c36fbdec226dae66acad","slug":"131555088239-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल रावत हेड ब्वॉय और दीपाली ध्यानी बनी हेड गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल रावत हेड ब्वॉय और दीपाली ध्यानी बनी हेड गर्ल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में छात्र संसद का गठन किया गया। इसमें हेड ब्वॉय अतुल रावत और हेड गर्ल दीपाली ध्यानी चुने गए। विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रदीपा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विद्यालय की मीडिया प्रभारी ज्योति जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को विद्यालय में छात्र संसद का गठन किया गया। अभिनव भंडारी स्पोर्ट्स मंत्री, अनमोल जोशी कल्चरल मंत्री, श्रवण गुसाईं अनुशासन मंत्री, संदीप रावत शिक्षा मंत्री, राहुल कंडारी स्वास्थ्य मंत्री व ब्रह्म सागर सूचना मंत्री चुने गए। चुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हल्दूखाता मिशनरी के फादर बीजू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक फादर टीजे जोस ने पदाधिकारियों से देश के महापुरुषों के जीवन को आत्मसात कर उनका अनुकरण करने पर जोर दिया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे।