{"_id":"5c83ee62bdec2207143e8256","slug":"131552150114-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम बच्चों ने ठाना है, पोलियो को दूर भगाना है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम बच्चों ने ठाना है, पोलियो को दूर भगाना है...
विज्ञापन
polia
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को आयोजित पल्स पोलियो अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने शहर में पोलियो जागरूकता रैली निकाली।
शनिवार को आमपड़ाव से रैली प्रभारी गोपाल बंसल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम विद्यालय नंबर दो और विद्यालय नंबर चार के छात्र-छात्राओं ने शहर में रैली निकाली। उन्होंने हम बच्चों ने ठाना है, पोलियो को दूर भगाना है.., एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा.., हम सबका है एक ही नारा, पोलियो मुक्त हो देश हमारा.. आदि नारों के साथ शहर के आमपड़ाव, जौनपुर, हैप्पीहोम मार्ग, ईसाई कालोनी, मीट मार्केट होते हुए विद्यालय तक जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद असलम ने कहा कि पोलियो एक खतरनाक बीमारी है। यह बीमारी नवजात बच्चों से पांच साल के बच्चे तक होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने लोगों से रविवार को विभिन्न पोलिंग बूथों पर जाकर अपने नवजात शिशु और पांच साल तक के बच्चों को पोलियो पिलाने की अपील की।
पोलियो प्रभारी डा. हरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को कोटद्वार में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए तीन ट्रांजिट कैंप रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और श्रीसिद्धबली बाबा मंदिर में बनाए गए हैं। इनके माध्यम से दूर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में 16 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की दस टीमें पोलियो दिवस के दिन छूटे गए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो पिलाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय नंबर दो के प्रधानाचार्य नफीस अहमद, विजय कुमार माहेश्वरी, सुभाष बहुगुणा, अनिल कुमार व मसूद अहमद आदि मौजूद थे।
-फोटो