{"_id":"5bf2f11bbdec22693b024ab5","slug":"131542648091-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये लोग नहीं कर पाए निकाय चुनाव में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये लोग नहीं कर पाए निकाय चुनाव में मतदान
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। नवसृजित नगर निगम कोटद्वार में शामिल भाबर क्षेत्र में अनेक वार्डों के लोगों का नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं होने से वे निकाय चुनाव में अपने मत प्रयोग नहीं कर सके। चुनाव देने से वंचित रहे इन लोगों का कहना है कि वे पूर्व में लोकसभा, विधानसभा चुनाव और ग्राम पंचायतों के चुनाव में मतदान कर चुके हैं, लेकिन इस बार उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, जिसके कारण वे अपने मत का प्रयोग नहीं कर सके।
नगर निगम कोटद्वार में भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ पूर्वी निवासी सत्या देवी (68), त्रिलोकपुर निवासी राजीव (29), रमन तोमर (27) व झंडीचौड़ उत्तरी प्रताप सिंह (52) ने बताया कि वे वर्षों से ग्राम प्रधान, विधानसभा, लोकसभा के चुनावों में मतदान करते आ रहे हैं, लेकिन नवसृजित नगर निगम कोटद्वार चुनाव में वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं था। लोकमणिपुर निवासी रानी (30) और रेखा रानी (39) ने बताया कि उनके परिवार में पति और उनके ससुर का भी नाम लिस्ट में नहीं था। इस कारण उन्हें मत का प्रयोग करने से वंचित रहना पड़ा। झंडीचौड़ उत्तरी निवासी जगमोहन सिंह, सोहन सिंह रावत, सहदेव और उनके परिजनों का नाम भी लिस्ट से गायब था।
फोटो