फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गोमाता का पूजन कर छोटी दीपावली को मनाई बग्वाल

गोमाता का पूजन कर छोटी दीपावली को मनाई बग्वाल

Tue, 06 Nov 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
गोमाता का पूजन कर छोटी दीपावली को मनाई बग्वाल
कोटद्वार। क्षेत्र में छोटी दीपावली को औंसी बग्वाल के रूप में घूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने पालतू जानवरों की पूजा करने के बाद उन्हें विभिन्न अनाज से बने पकवान खिलाए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह पशुपालकों ने अपने पालतू जानवरों के लिए चावल, जौ, मंडुवे, आटे व झंगोरे के पकवान बनाए। उन्होंने गोशाला में जाकर पहले जानवरों पर टीका लगाया, फूल की माला पहनाई और उसके बाद उन्हें पकवान खिलाए। इस अवसर पर शिवपुर निवासी शिक्षक त्रिलोक सिंह रावत ने बताया कि छोटी दीपावली के दिन गढ़वाल की पौराणिक परंपराओं के तहत पशुपालन और कृषि को आजीविका मानते हुए इस दिन पशुओं को पकवान खिलाकर उन्हें सजा कर औंस बग्वाल मनाई जाती है। उन्होंने लोगों से गढ़वाल की पौराणिक परंपराओं को जीवित रखने के लिए नई पीढ़ी को इन त्योहारों में शरीक होने की अपील की।
विज्ञापन

यमकेश्वर में छोटी दीपावली (बग्वाल) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पशुपालकों ने अनाज के विभिन्न प्रकार के पकवानों को अपने जानवरों को खिलाया। मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा अपने जानवरों के लिए विभिन्न अनाज के पकवानों तथा पूरी व पकोड़ी बनाई। चावल, जौ, मंडुवे के आटे तथा झंगोरे आदि के गोले बनाकर उनको फूलों से सजाया। गाय की पूजा करने के बाद इन्हें खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed