{"_id":"5bba3c57867a5568185f0aa2","slug":"131538931799-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली बनी नहीं, खोदे गए गड्ढ़े बने ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली बनी नहीं, खोदे गए गड्ढ़े बने ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते कोटद्वार-हरिद्वार मोटर मार्ग पर लोग अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। दरअसल, लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के दौरान सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया, लेकिन विभाग निकासी नालियों के निर्माण का कार्य आधा-अधूरा छोड़कर चलता बना। इससे सड़क के दोनों ओर खोदे गए गहरे गड्ढ़ों से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है।
लोक निर्माण विभाग ने कांग्रेस सरकार के अंतिम वर्ष के कार्यकाल में फरवरी-मार्च माह में देवीरोड समेत कोटद्वार भाबर की ग्रामीण सड़कों के डामरीकरण का कार्य करवाया था। इस दौरान कई सड़कों के दोनों ओर निकासी नालियों का निर्माण कार्य भी प्रस्तावित था, लेकिन विभाग नालियों का निर्माण कार्य आधा-अधूरा छोड़कर चलता बना। नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढ़ों से अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
ग्रामीण चंद्रपाल सिंह रावत, दीपक रावत, कृष्ण कुमार व देवेश्वरी देवी आदि का आरोप है कि इस संबंध में कई बार लोनिवि अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि गड्ढ़े में गिरकर कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं, जबकि करंट से कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने नाली निर्माण नहीं होने पर खोदे गए गड्ढों को भरने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुदेश बिंजोला ने बताया कि बरसात के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया था। अब बरसात खत्म हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-फोटो