{"_id":"5bb64997867a55290c7da095","slug":"131538673047-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे एसएसबी स्वयंसेवक, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे एसएसबी स्वयंसेवक, प्रदर्शन
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। होमगार्ड और पुलिस में समायोजित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की।
एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए और झंडाचौक से तहसील परिसर तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील में धरना भी दिया। गुरिल्लाओं ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार का कार्यकाल पूरा होने को है, लेकिन उनकी तीन सूत्री नौकरी, पेंशन, आश्रित हित लाभ की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष कुंदन सिंह, उपाध्यक्ष सोमप्रकाश डबराल, मान सिंह, गुड्डी देवी, सरस्वती देवी, गणेश सिंह, राम सिंह, सोहन सिंह नेगी, सुनीता देवी, रजनी देवी, महेश्वरी देवी, मीना देवी, अनीता रावत और पूनम देवी आदि मौजूद रहे।