{"_id":"5bb39786867a557ffd369e07","slug":"131538496390-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह में शिक्षक और छात्र हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह में शिक्षक और छात्र हुए सम्मानित
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह में सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर के 6 शिक्षकों और 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जानकीनगर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह का शुभारंभ प्रांत संघचालक चंद्रपाल सिंह नेगी और पूर्व मिस फेमिना अनुकृति गुसाईं ने किया। प्रांत संघचालक चंद्रपाल नेगी ने कहा कि आज भी शिक्षा में अचूक परिवर्तन की जरूरत है। शिक्षक, छात्र और अभिभावक शिक्षा की धुरी हैं, यह सब मिलकर बेहतरीन शिक्षा का माहौल तैयार कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलकर देश का नाम रोशन करने की अपील की। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए सरस्वती विद्यामंदिर जानकीनगर के प्रधानाचार्य हरिराज सिंह चौहान, शिक्षक अनिल कोटनाला, नीरज कुमार अग्रवाल, रोहित बलोधी, रेखा भंडारी, राजन कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मेधावी छात्र नमन नेगी, नितिशा ध्यानी, मोनिका कंडारी, उत्कर्षा वर्मा, विपिन राणा, मधुतिशा, नेहा नेगी, आकांक्षा रावत, प्रिया प्रजापति, कंचन नेगी को शॉल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।