{"_id":"5b96a201867a5501a1764109","slug":"131536598529-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयलगांव के प्रवासियों ने ग्राम देवता को चढ़ाई खेत में उगी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयलगांव के प्रवासियों ने ग्राम देवता को चढ़ाई खेत में उगी फसल
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पोखड़ा ब्लाक के मयलगांव तल्ला में प्रवासियों ने लोक परंपराओं को जीवित रखने के उद्देश्य से गांव में पहुंचकर भजन कीर्तन के साथ गांव के भूम्यादेव को नई फसल चढ़ाई। उन्होंने मंदिर परिसर में पौधों का रोपण कर इस वर्ष ग्रामोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम संयोजक महावीर सिंह रावत ने बताया कि गांव की परंपरा के अनुरूप गांव के सभी प्रवासी मयलगांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से उनके खेतों में पैदा हुई झंगोरा, धान, मंडवा, चौलाई और कौंणी की बालियां ग्राम देवता को चढ़ाई। इस अवसर पर मंदिर में छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। गांव में आयोजित विचार गोष्ठी में अगले वर्ष जून में भव्य ग्रामोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर उम्मेद सिंह, आनंद सिंह रावत, राजपाल सिंह, महावीर सिंह, दिलवर सिंह, अनूप सिंह, कमल सिंह रावत आदि मौजूद थे।