फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एसएन नौटियाल बने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष

एसएन नौटियाल बने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष

Mon, 16 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
एसएन नौटियाल बने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष
कोटद्वार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की गढ़वाल संभाग की बैठक में परिषद की पौड़ी जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को देवी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री देवेश उपाध्याय ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें शिशुपाल नेगी को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का प्रांत कोषाध्यक्ष, सत्यनारायण नौटियाल को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का जिलाध्यक्ष, नीलकंठ ध्यानी को कार्यकारी अध्यक्ष, हर्षवर्द्धन नेगी और देवेंद्र कुमार सूरी को उपाध्यक्ष, अशोक भारद्वाज को महामंत्री, मनोज भंडारी को मंत्री, ऋषि वर्मा को कोषाध्यक्ष और भाष्कर नेगी को प्रवक्ता का पदभार दिया गया।

सतेंद्र रावत को राष्ट्रीय बजरंग दल विभाग अध्यक्ष, संजय गोदियाल को जिलाध्यक्ष, नीलम बिष्ट, सरदार सिंह को उपाध्यक्ष, अमित डबराल को महामंत्री, शुभम राजपूत व आशीष जदली को मंत्री बनाया गया। राष्ट्रीय महिला परिषद पौड़ी में बीना नेगी को अध्यक्ष व लक्ष्मी भट्ट का उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अंजू भंडारी को ओजस्वनी संगठन पौड़ी की अध्यक्ष और दीपा रावत को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा शशिकांत जोशी को राष्ट्रीय किसान परिषद का अध्यक्ष, राकेश मोहन थपलियाल को राष्ट्रीय मजदूर परिषद का अध्यक्ष, विनोद कुकरेती को उपाध्यक्ष, पीतांबर दत्त को एक मुट्ठी अनाज संगठन का अध्यक्ष, नरेश नेगी को हिंदू हेल्थ लाइन का अध्यक्ष, राकेश डबराल को उपाध्यक्ष और सुनील बलूनी को महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुभाष जोशी, प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी व प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप डबराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed