{"_id":"5b2bd91e4f1c1b6d4d8b7cc0","slug":"131529600286-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमकेवीएन ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमकेवीएन ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। महर्षि कण्व योग समिति और डू समथिंग सोसाइटी की ओर से अंतर विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमकेवीएन ने बलूनी पब्लिक स्कूल को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
बृहस्पतिवार को शिब्बूनगर स्थित एक बारातघर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फिल्म निर्माता शिवनारायण सिंह रावत, मानसिंह रावत, कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी (सेनि) ने शुभारंभ किया। इसके बाद अंतर विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एमकेवीएन और बलूनी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें शुरूआत से ही दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रही, लेकिन आखिर में एमकेवीएन स्कूल के छात्र बलूनी पर भारी पड़े और उन्होंने प्रतियोगिता में कब्जा जमा दिया। इस अवसर पर प्रकाश कोठारी, राजेंद्र सिंह मिंया, अनूप नैथानी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, महावीर सिंह बिष्ट, पुष्कर नेगी, दीपिका नेगी, अंकिता रावत मौजूद रहे।