{"_id":"5b1ab9584f1c1b684d8b5589","slug":"131528478040-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के समक्ष उठाई विद्यालय के प्रांतीयकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के समक्ष उठाई विद्यालय के प्रांतीयकरण की मांग
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लाक के मलनियां बडोलगांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के समक्ष क्षेत्र की जनता ने इंटरमीडिएट कालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण की मांग की। कांडाखाल बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक सत्यप्रसाद कंडवाल ने केंद्रीय मंत्री से विद्यालय के प्रांतीयकरण का मामला उठाया।
समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि विद्यालय की सभी समस्याओं का समाधान प्रांतीयकरण है। उन्होंने कहा कि 1996 से अब तक विद्यालय में इंटरमीडिएट का एक भी अध्यापक नहीं है। बिना प्रधानाचार्य के विद्यालय चल रहा है। समिति की ओर से तमाम आला अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों को इस संबंध में पत्र भेजे गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कांडाखाल में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा प्रांतीयकरण के लिए चल रहे आंदोलन के धरना-स्थल पर रुके। संघर्ष समिति और क्षेत्रीय जनता ने विद्यालय को जल्द अधिग्रहण करते हुए विद्यालय का प्रांतीयकरण करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने जनता की बात को पार्टी फोरम में पुरजोर तरीके से उठाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर ऋषि कंडवाल, पूर्व प्रबंधक विरेंद्र सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेशानंद धूलिया, समिति के सचिव मदन मोहन कंडवाल, कैलाश पाल, मुकेश कंडवाल, मौ. जब्बार, जेपी कंडवाल, विनीत कंडवाल, प्रकाश तोमर, विनोद सिंह, प्रेमलाल व जगदीश प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।