{"_id":"5af86f9b4f1c1be9408b50bd","slug":"131526230939-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनेह मार्ग पर धमका हाथी, लोगों ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनेह मार्ग पर धमका हाथी, लोगों ने लगाई दौड़
Updated Sun, 13 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल में प्राकृतिक स्रोत सूख रहे हैं। पानी की तलाश में हाथी आबादी की ओर आने लगे हैं। इसके कारण हाथी-मानव संघर्ष का खतरा बना हुआ है। रविवार सुबह कोटद्वार-सनेह मार्ग पर अचानक एक हाथी के आने से लोगों में भगदड़ मच गई। हाथी ने करीब एक घंटे तक मार्ग की आवाजाही ठप रखी।
रविवार सुबह आठ बजे सनेह रोड पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब लोग मार्ग पर मार्निंग वाक कर रहे थे। अचानक लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकलकर एक हाथी सड़क पर आ गया। लोगों ने कुंभीचौड़ की ओर दौड़ लगा दी। करीब एक घंटे तक हाथी सड़क के किनारे रिंगाल के पत्ते खाता रहा। इस बीच सड़क पर एक घंटे तक यातायात रुका रहा। हाथी के जंगल में जाने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली। कोटद्वार रेंज वन क्षेत्राधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्र में प्रवेश न करे इसके लिए सनेह क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़वाई गई है। उन्होंने लोगों से मार्ग पर हाथियों के दिखाई देने पर उनसे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करने और इसकी सूचना वन विभाग को देने की अपील की है।
-फोटो