{"_id":"5ae8a2664f1c1b76098b7726","slug":"131525195366-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन ड्यूटी न लगाने पर भड़के पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन ड्यूटी न लगाने पर भड़के पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 01 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। चारधाम यात्रा में सीजनल ड्यूटी न लगाने से भड़के पीआरडी जवानों ने कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि दुगड्डा विकासखंड में 125 से अधिक पीआरडी के जवान हैं, जो काम न मिलने से खाली बैठे हैं। चारधाम यात्रा के समय उन्हें तैनाती दी जानी चाहिए थी, लेकिन सात-आठ जवानों की ड्यूटी ही लगाई गई है। पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी दिक्कतें बताई हैं।
मंगलवार को दुगड्डा ब्लाक के पीआरडी जवानों ने कोटद्वार तहसील में एकत्रित होकर सीजनल ड्यूटी पर न लगाने को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होेंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि उत्तराखंड में यात्रा सीजन प्रारंभ हो चुका है, जिससे तीर्थयात्री और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। चारधाम यात्रा से पीआरडी के जवान भी उत्साहित हैं, लेकिन विकासखंड दुगड्डा में पीआरडी के जवानों में से मात्र सात से आठ जवानों की ही ड्यूटी लगाई गई है। कहा कि विगत वर्षों से पीआरडी जवानों की ड्यूटी में लगातार कटौती की जा रही है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पीआरडी जवानों की नियमित ड्यूटी लगाने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में भीम सिंह, विनोद कुमार, विजय कुमार, जगमोहन सिंह, सचिन कुमार, सुनील कुमार, हरीश चंद्र, रोहित कुमार, तेज सिंह, दिनेश कुमार, विक्रम सिंह, बृजेश सिंह, विरेंद्र प्रसाद व सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो