{"_id":"5ac8fe4a4f1c1bc3618b60fe","slug":"131523121738-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के विरोधी आंदोलनकारी मनोज रावत को पुलिस ने हिरासत में लिया, पौड़ी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के विरोधी आंदोलनकारी मनोज रावत को पुलिस ने हिरासत में लिया, पौड़ी जेल भेजा
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम की अधिसूचना जारी होते ही हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने पदमपुर सुखरौ निवासी आंदोलनकारी मनोज रावत को तड़के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे यहां एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के लिए पौड़ी जेल भेज दिया गया है। आंदोलनकारी मनोज रावत ने नगर निगम के विरोध में शपथपत्र देकर आत्मदाह की चेतावनी पुलिस और प्रशासन को दी थी।
नगर निगम विरोध संघर्ष समिति से जुड़े मनोज रावत ने दो सप्ताह पूर्व शासन और प्रशासन को नगर निगम के विरोध में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। शनिवार को जैसे ही समाचार पत्रों में कोटद्वार और ऋषिकेश के फिर से नगर निगम बनने की खबरें प्रकाशित हुईं, वैसे ही पुलिस ने मनोज रावत को उसके घर के पास से हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस को आशंका थी कि कहीं मनोज रावत अपने कहे के अनुसार कोई आत्मघाती कदम न उठा ले। पुलिस ने उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां उपजिला मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी ने उसे पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
नगर निगम की फिर से अधिसूचना जारी होते ही पुलिस प्रशासन ने तहसील परिसर में चल रहे आंदोलन को देखते हुए पानी के ओवरहैड टैंक के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी। टैंक के मेन गेट पर ताला लगाकर आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी।